गौहर महल में 16 जनवरी से होगा परी बाजार शुरू
भोपाल। भारतीय कला, संस्कृति और क्राफ्ट पर केंद्रित परी बाजार के पांचवें संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से गौहर महल में होगा। यह महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा और महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। वुमन एजुकेशन इंपॉवरमेंट सोसाइटी और बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हर दिन कला और संस्कृति पर आधारित मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस साल के महोत्सव की थीम मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध गोंड आर्ट को समर्पित की गई है। महोत्सव में बैतबाजी, विंटेज फैशन शो, पुस्तक चर्चा, संवाद सत्र, बैंड परफॉर्मेंस, ऑल इंडिया मुशायरा और सूफी नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही, मेंहदी, मेकअप, ओपन माइक और कैलीग्राफी जैसे प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। महोत्सव में फूड स्टॉल्स और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी होगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को बढ़ावा मिलेगा।

कांग्रेस ने केरल में संभाली स्थिति, लेकिन कर्नाटक को लेकर बढ़ी चिंता
स्कूल में खराब मिड-डे मील, रसोइयों ने भी काम रोक दिया
CSK के खिलाफ आकाश सिंह का अनोखा जश्न बना चर्चा का विषय
न्याय प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की पहल, जबलपुर से शुरू हुआ नया बदलाव
LSG के खिलाफ अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
इंदौर-बुधनी रेल परियोजना से बदलेगी MP की कनेक्टिविटी, नई लाइन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया