सामंथा का इमोशनल पल कैमरे में कैद, फैंस ने भेजा प्यार और दुआएं
सामंथा रुथ प्रभु मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए मुश्किल भरे रहें, लेकिन वह मजबूत बनकर उभरीं और फैंस ने उनकी खूब सराहना की। इस बीच एक हालिया इवेंट में सामंथा को रोते हुए देखा गया जिसके बाद फैंस एक बार फिर उनके लिए परेशान हो गए।
सामंथा जो अपनी दमदार एक्टिंग और मजबूत पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं, को एक हालिया इवेंट में इमोशनल देखकर उनके चाहने वालों का दिल भर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सामंथा किसी बात पर भावुक होती दिख रही हैं और उनके आंसू साफ नजर आ रहे हैं।
इमोशनल हुईं सामंथा रुथ प्रभु
दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में विशाखापट्टनम में आयोजित अपनी आगामी फिल्म शुभम की प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस इमोशनल होती हुई दिख रही हैं। व्हाइट पिंक फ्लोरल साड़ी में सामंथा बहुत ही खूबसूरत लग रही हं। किसी बात को सुनकर वह इमोशनल हो गईं और मुस्कुराते हुए अपने आंसू पोंछने लगीं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो लोग उनके लिए फिक्रमंद हो गए।
फैंस को हुई सामंथा की चिंता
सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैमरे की लाइट से उनके आंखों में आंसू आ जाता है। एक यूजर ने कहा कि शायद इसी की वजह से उनके आंखों में आंसू आ गए। हालांकि, बाकी फैंस उन्हें इमोशनल बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "वह हंसी के साथ अपने आंसू छुपा रही हैं।" एक ने कहा, "उनके दिल में बहुत दर्द है। वह ट्रू लवर हैं। वह उन्हें डिजर्व नहीं करते। छोड़ो सैम, अपनी जिंदगी जीओ।" एक ने कहा, "उनकी जर्नी चाहे फिल्म हो या जिंदगी यह बाधाओं से भरी है लेकिन फिर भी उन्होंने इसे हासिल कर लिया।" कई लोग उनके ग्लो की भी तारीफ कर रहे हैं।
डेढ़ दशक से सिनेमा पर राज कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु अब प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। उनके प्रोडक्शन में पहली फिल्म शुभम 9 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार