अयोध्या ।    अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक सूर्यदेव ने किया है। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी है। 

रामलला का सूर्याभिषेक खत्म, भजन-कीर्तन जारी

राम नवमी पर आज अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला। रामलला के मस्तक जब सूर्य की किरणें पड़ी तो पूरा दृश्य अलौकिक और दिव्य दिखा। करीब 5 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य का टिका बना रहा।

भगवान राम का सूर्याभिषेक...अयोध्या में दिखा दिव्य और अलौकिक नजारा

राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक। अयोध्या में दिखा अलौकिक ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन... भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित हैं। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष हो रहे हैं। 

जानिए रामलला का कैसे होगा सूर्य तिलक

पहला चरण- सबसे पहले मंदिर के पहले हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की रोशनी गिरेगी फिर यहां से रोशनी परावर्तित होकर पीतल के पाइप में रोशनी प्रवेश करेंगी।

दूसरा चरण- फिर दूसरे चरण में पीतल की पाइप में लगे दूसरे दर्पण से सीधे रोशनी टकराकर 90 डिग्री में बदल जाएगी। 

तीसरा चरण- फिर लंबवत पीतल के पाइप में सूर्य किरणें तीन अलग-अलग लेंस से आगे बढे़ंगी।

चौथा चरण- सूर्य तिलक के चौथे चरण में किरणें तीन लेंस से गुजरने के बाद गर्भगृह के सीध में लगे दर्पण से टकराएंगी। 

पांचवां चरण- यहां से किरणें एक बार फिर 90 डिग्री के कोण में मुड़कर सीधी यानी क्षैतिज रेखा में आ जाएंगी।

आखिरी चरण- आखिरी चरण में किरणें सीधे रामलाल के मस्तक पर टकराकर सूर्य तिलक करेंगी।

श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।

निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी !
राम नवमी की हार्दिक बधाई।

सूर्य तिलक के दौरान मूर्तिकार योगी राज रहेंगे मौजूद

अब से कुछ देर बाद यानी 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला का सूर्य तिलक होगा। इस कार्यक्रम में रामलला की मूर्ति बनने वाले मूर्तिकार योगी राज भी मौजूद होंगे। योगी राज ने भगवान राम की मूर्ति बनाने में अपने सभी अनुभवों को अमर उजाला के साथ साझा किया है।  

राम नवमी पर पीली और गुलाबी पोशाक पहनेंगे रामलला

अब से कुछ देर बाद सूर्य तिलक के साथ भगवान रामलला का जन्मोत्सव शुरू होगा। सुबह से रामलला की पूजा-आराधना का क्रम जारी है। आज के खास दिन रामलला स्वर्ण आभूषण और रत्न से जड़ित पोशाक पहनकर राम भक्तों को दर्शन देंगे।

12 बजकर 16 मिनट पर रामलला का होगा सूर्य अभिषेक

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। अब से कुछ घंटों के बाद वह अनोखा क्षण आएगा जब सूर्यदेव प्रभु राम के मस्तक पर अपनी किरणों से अभिषेक करेंगे। सभी की नजरें सूर्य तिलक पर रहेगी। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य की पहली किरण भगवान राम के मस्तक पर पड़ेगी फिर करीब 4 मिनट तक सूर्यदेव रामलला का सूर्य तिलक करेंगे।