बिलासपुर- बिलासपुर- रियाशी इलाके में एक अचानक मकान ढहने से एक महिला सहित उसकी दो लड़कियों की बाल-बाल बची जान, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने घर पर रात 8 बजे के करीब खाना बना रही थी,कि अचानक मकान ढहने की आवाज़ सुनी तो महिला ने अपनी दोनों बेटियों को लेकर भागी और जान बचाने घर से बाहर निकल आई। यहाँ ये बताना बेहद लाजमी हो जाता है कि पीड़ित महिला अत्यंत गरीब होने की वजह से किराए के छोटे से और जर्जर मकान में परिवार सहित गुजर बसर कर रही थी।
श्रीमती सुमित्रा मौर्य पति तिलक मौर्य नारियल कोठी दयालबंद निवासी अपने दो बेटियां के साथ किराये के मकान में रहती है। बहुत ही पुराना हो चुका जर्जर हालत में मकान अचानक ढह गया। बताया जा रहा कि महिला नगर निगम प्रसाशन से मकान के लिए कई बार गुहार लगा चुकी है। अचानक इस घटना के बाद महिला के छलके आँसू अपनी आप बीती सुनाई।
नगर निगम प्रसाशन से श्रीमती सुमित्रा मौर्य ने कई बार गुहार लगाई पर आज-तक उस ग़रीब महिला की फरियाद सुनी नही गई। अब ये दर्द आखिर बताए भी तो किसको…? आज इस दर्दनाक घटना से उनका परिवार दहल गया है और सदमे में है।
फिलहाल उनके परिवार की बाल-बाल जान बच गई है। अब देखने वाली बात है कि उस गरीब महिला को अटल आवास में प्रशासन मकान देती है या फिर वो बेघर हुई महिला अपने बच्चों के साथ सड़क पर रहगुजर को मजबूर हो जाएगी।