किसी भी लड़के या लड़की के लिए शादी एक सबसे खूबसूरत पल होता है। वर्तमान समय में लड़कियां शादी से कतरा रही हैं, जिसकी वजह से सिंगल मदर्स का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में लड़कियां शादी नहीं करना चाह रही हैं जिनमें चीन भी शामिल है। यहां पर महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं।

इस वजह से चीन में एक करोड़ 92 लाख महिलाएं सिंगल मदर हैं। चीन में बिन ब्याही मां का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। चीन की एक महिला सिंगल मां बनना चाहती थी, लेकिन वह देश के मौजूदा कानूनों की वजह से ऐसा नहीं कर सकती थी। इसलिए अमेरिका और रूस जाकर आईवीएफ की मदद से दो बेटियों को जन्म दिया। महिला ने पहली बच्ची को 2017 में जन्म दिया था, जबकि दूसरी बच्ची हाल ही में हुई है। इस चीनी महिला का नाम गोविन ये है।

गोविन ये ने 29 साल की उम्र में सिंगल मां बनने का फैसला किया था। गोविन अब 35 साल की हैं और सिंगल मदर हैं। गोविन अकेली नहीं हैं, चीन में बिन ब्याही मां बनने का चलन का कफी तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं अब परिवार नियोजन से जुड़ों फैसलों पर अधिक नियंत्रण और मानदंडों को दोबारा परिभाषित करने पर जोर दे रही हैं।
 
चीन में परंपरागत पारिवारिक व्यवस्था को आदर्श माना जाता है। इसकी वजह से लोग नए चलन को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन घटती जनसंख्या की वजह से चीन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।चीन में घटती जनसंख्या की वजह से इस मामले को लेकर राज्य अब नरम रूख अपना रहे हैं। चीन में बिन ब्याही मां बनने पर चीन के कई राज्यों और प्रांतों में सजा का दी जाती थी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता था।

चीन के चार प्रातों ने बीते साल शादी के बिना पैदा होने वाले बच्चों को रजिस्टर करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद अब बाकी राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं। चीन में करीब एक करोड़ 92 लाख महिलाएं बिन ब्याही मां हैं। चीन में बिना शादी के मां बनने के पीछे की वजह योग्य साथी न मिलना है। इसके साथ ही जिम्मादारियों के लिए वक्त नहीं होना भी है।