बल्लेबाज प्रियांक पांचाल अब खेलते नहीं दिखेंगे
भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने खेल के सभी प्रारुपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। प्रियांक का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है पर उन्हें एक बार भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चयनित नहीं किया गया । ऐसे में जब उन्हें ये लगने लगा कि अब उन्हें आगे अवसर नहीं मिलेगा तो उन्होंने संन्यास लेना ही बेहतर समझा।
प्रियांक घरेलू क्रिकेट में गुजरात की टीम से खेलते थे। उनके संन्यास पर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) ने उन्हें बेहतरीन क्रिकेट सफर के लिए बधाई दी है। इसके अलावा लिखा है कि प्रियांक के अलविदा कहने से एक युग समाप्त हो गया है। इस क्रिेकेटर ने सभी फॉर्मेट में भारत-ए और गुजरात की कप्तानी पूरी लगन और गर्व के साथ की थी। हम उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
पांचाल ने 16 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके संन्यास का संकेत दिया था। तब उन्होंने लिखा है यहां पर नजर बनाए रखें। ।
प्रियांक ने अपने करियर में 8000 से ज्यादा रन बनाये हैं। इस क्रिकेटर ने साल 2008 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलना शुरू किया था। अपने 127 फर्स्ट क्लास मैचों में इस क्रिकेटर ने 8856 रन बनाए, जिसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं लिस्ट-ए में उनके नाम पर 3672 रन हैं।
इसके अलावा उनकी कप्तानी में गुजरात ने साल 2016-17 में अपना पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी (2015-16) और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2012-13 और 2013-14) में भी गुजरात की जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य