आलिया भट्ट ने मुंबई में महंगे अपार्टमेंट को किराए पर लिया
अभिनेत्री आलिया भट्टा ने हाल ही में प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन' के लिए मुंबई में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट का किराया 9 लाख रुपये महीने है। इसके अलावा इस अपार्टमेंट का किराया हर साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद पाली हिल इलाके में वास्तु बिल्डिंग की छठवें महले पर है। यह करार 21 फरवरी 2025 को हुआ।
आलिया ने पहले लिया था अपार्टमेंट
आलिया भट्ट ने ये अपार्टमेंट 48 महीनों के लिए लिया है। इसके लिए उन्होंने 36 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट की है। इससे पहले आलिया ने अप्रैल 2023 में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इसकी कीमत उस वक्त 37.80 करोड़ रुपये थी। इसके लिए उन्होंने 2.26 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाई थी।
इसी इलाके में शाहरुख खान ने लिया अपार्टमेंट
जहां पर आलिया भट्ट ने अपार्टमेंट खरीदा है, वहीं पर इससे पहले शाहरुख खान ने भी अपार्टमेंट लीज पर लिया था। शाहरुख खान ने पाली हिल एरिया में 8.67 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट किराए पर लिया है। खबरों की मानें तो शाहरुख ने एक डुप्लेक्स एक्टर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपिका से लिया है। वहीं, दूसरा डुप्लेक्स शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से लिया है।
ये लोग चलाएंगे आलिया की कंपनी
आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइेवेट लिमिटेट कंपनी फिल्म और डिजिटल कंटेंट पर ध्यान देगी। इसकी अगुआई सोनी महेश भट्ट और शाहीन भट्ट करेंगे। यही लोग इस कंपनी को चलाएंगे और इसके सभी पहलू पर ध्यान देंगे।

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे