43 वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत समारोह
भोपाल। दिनांक 27.02.2026 को मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 43 वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत समारोह श्री कैलाश मकवाणा, पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सिहस्थ 2028 की तैयारी हेतु बैच को प्रयागराज में कुंभ 2025 की फील्ड विजिट (एक्सपोजर) की जानकारी दी
अकादमी के उपनिदेशक डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा 43 वे उप पुलिस अधीक्षक बैच प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं के आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण, विभिन्न संस्थानों का भ्रमण एवं प्रयागराज कुंभ की ड्यूटी, अकादमिक गतिविधियां, खेल एवं विभिन्न विषय जैसे एथिक्स, नवीन आपराधिक कानून, पुलिस व्यवहार यूएसी, योग, ध्यान के साथ साथ सिहस्थ 2028 की तैयारी हेतु बैच को प्रयागराज में कुंभ 2025 की फील्ड विजिट (एक्सपोजर) की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र तथा जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे डीएसपी शिवा पाठक एवं ऋषभ छारी द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान ही 43 वे उप पुलिस अधीक्षक बैच के प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्य करते हुए अपने कार्य नवीन सोपना स्थापित किये गये हैं। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा आंतरिक प्रशिक्षण के सभी 13 विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं ऑल ओव्हर टॉपर को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। सत्र में संपूर्ण प्रशिक्षण में द्वितीय स्थान रोशनी कुर्मी तथा प्रथम स्थान पर आनंद कुमार राय रहे।
पुलिस महानिदेशक ने उद्बोधन दिया अच्छी छवि के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लगातार प्रयास करते रहें।
पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिये नवीन तकनीक, एआई तथा सायबर अपराध की चुनौतियों के लिये अपने आप को अपडेट करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही नशा मुक्त मध्यप्रदेश एवं पुलिस की अच्छी छवि के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लगातार प्रयास करते रहें। अपने 37 साल की पुलिस सेवा के अनुभव से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि यदि आप अच्छा कार्य करेंगे वो कहीं न कहीं आपकी सहायता करते ही हैं अतः आप ईमानदारी एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से अपने कार्य को करते हुए एक कुशल पुलिस अधीकारी एवं एक अच्छे नागरिक बने जिससे कि पुलिस विभाग एवं आपके परिजनों को गर्व की अनुभूति हो। कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक/विशेष पुलिस महानिदेशक रेल श्री रवि कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नर, नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय सिंह, पीएसओ टू डीजीपी / पुलिस उप महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग डॉ. विनीत कपूर, अकादमी के उप निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल, सहायक निदेशक श्रीमती रश्मि पाण्डेय, सहायक निदेशक/प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीटीएस भौरी, श्रीमती यासमीन जहरा, सहायक निदेशक श्रमती ज्योति उमठ सहित अकादमी का स्टॉफ उपस्थित रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का किया विमोचन
होटल में 6 महीने रहकर करता रहा फर्जी ऑनलाइन पेमेंट, बैंक स्टेटमेंट ने खोली पोल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल
छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, ‘शतक’ अब करमुक्त
फिर से सत्ता में लौटने के लिए ममता ने साध लिए युवा और महिला वोटर......दो योजनाएं बनेगी चुनाव में गेंमचेंजर