बेगूसराय में आर्मी की तैयारी कर रहा, युवक की गोली मारकर हत्या
बेगूसराय में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई है। वह आर्मी की तैयारी करता था। परिजनों का कहना है कि सुबह साढ़े चार बजे दौड़ने जाने की बात कहकर कुछ लोगों ने घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह दौड़ने के लिए बाहर गया, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार वाले जब बाहर निकले युवक मृत पड़ा देख दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी पंचायती तीन के रहने वाले शंकर राय के 24 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद राय के रूप में हुई। मामले में बछवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया है कि रानी पंचायत तीन में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
परिजनों ने बताया है कि प्रेमचंद राय आर्मी की तैयारी करता था। हर दिन सुबह उठकर दौड़ लगाने के लिए जाता था। आज भी सुबह किसी ने उसे चार बजे सुबह घर बुला कर ले गया और उसे गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि गोली के आवाज सुनकर जब हमलोग बाहर निकले तो देखा कि प्रेमचंद को मृत पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आखिर प्रेमचंद की हत्या किसने और क्यों की, यह किसी को समझ में नहीं आ पा रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रेमचंद राय बीए फाइनल कर चुका था। और वह आर्मी की तैयारी कर रहा था। प्रेमचंद के पिता से किसान हैं। प्रेमचंद दो भाइयों सबसे छोटा था।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज