पिज्जा आउटलेट पर सफाई कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत
महाराष्ट्र में ठाणे के वर्तक नगर इलाके में डोमिनोज पिज्जा के आउटलेट पर एक घटना हुई। बता दें कि यहां काम करने वाले एक कर्मचारी की कथित तौर पर सफाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान महेश अनंत कदम (24) के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।वर्तक नगर पुलिस ने बताया कि ठाणे के वर्तक नगर इलाके में डोमिनोज पिज्जा की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी महेश अनंत कदम (24) की सफाई के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रजिस्टर (एडीआर) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा