क्या शहजादा-सेल्फी का ओटीटी पर दिखेगा सक्सेस का कमाल....
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, अक्षय कुमार की 'सेल्फी' भी पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। जहां अक्षय कुमार का फिल्म सेलेक्शन इन दिनों खतरे में है। तो वहीं 'भूल-भुलैया 2' से शानदार सक्सेस हासिल करने वाले कार्तिक भी 'शहजादा' के जरिए लोगों को निराश कर चुके हैं। अगर आप खराब रिव्यू की वजह से इसे अब तक पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं कि कार्तिक की फिल्म 'शहजादा' और अक्षय की 'सेल्फी' किस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी।
'शहजादा' की ओटीटी रिलीज
सबसे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की बात करें तो इसके प्रमोशन में एक्टर ने जी-जान लगा दी थी। साथ ही मेकर्स ने भी इसे हिट कराने के लिए सभी पैंतरे आजमाए थे। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की आंधी देखते हुए शहजादा की रिलीज डेट आगे भी खिसकाई गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ यह एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। कार्तिक के 'शहजादा' की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह 1 अप्रैल के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। अभी इस फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
'सेल्फी' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक
अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है। इसमें खिलाड़ी के साथ इमरान हाशमी भी थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए मेकर्स को भी हैरान कर दिया। इस तरह यह मूवी बड़ी फ्लॉप रही है। वहीं, अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह 14 अप्रैल के आस-पास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'सेल्फी' साउथ की फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है।
कार्तिक-आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'सत्यप्रेम की कथा', 'हेरा फेरी 3' और 'आशिकी 3' जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं, खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार 'ओएमजी 2', 'हेरा फेरी 3', 'सुरारई पुत्रु' और 'बड़े मियां छोटे मियां' से फिर अपना लक आजमाने आ रहे हैं।

वर्षा की हर एक बूंद के संचयन का संकल्पबद्ध होकर करेंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में ड्रोन हमले की साजिश नाकाम, NIA ने एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल
हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव