जोगिंदर शर्मा ने क्यों उठाया गौतम गंभीर पर उंगली?
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं. उन्होंने बतौर हेड कोच अपनी नई जिम्मेदारी बखूबी संभाल ली है और इन दिनों टीम के पहले असाइनमेंट पर श्रीलंका दौरे पर हैं. इस बीच गंभीर के साथ भारतीय टीम में खेल पूर्व मीडियम पेसर जोगिंदर शर्मा ने गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में लंबे समय तक नहीं टिकेंगे और उनके भारतीय खिलाड़ियों से मन-मुटाव संभव हैं. जोगिंदर हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के लिए आए थे, जहां उन्होंने गंभीर पर यह बयान दिया.
जोगिंदर शर्मा मशहूर यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर आए थे. यहां जब जिक्र गौतम गंभीर पर छिड़ा तो जोगिंदर ने बेबाकी के साथ अपने मन की बात कह दी. उन्होंने कहा, ‘गौतम गंभीर टीम को संभालने वाला है लेकिन मेरा मानना है कि वह ज्यादा दिनों तक यहां टिक नहीं पाएगा. क्योंकि गौतम गंभीर के अपने कुछ फैसले होते हैं तो हो सकता है कि उनका किसी खिलाड़ी से मन-मुटाव हो जाए. मैं यहां विराट कोहली की बात नहीं कर रहा हूं. लेकिन कई बात गौतम गंभीर के कुछ फैसले ऐसे होते हैं, जो दूसरों को पसंद नहीं आते.’
उन्होंने आगे गंभीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘गौतम गंभीर सीधी बात करने वाला है. वह किसी के पास जाने वाला नहीं है. गौतम चापलूसी करने वाला बंदा नहीं है. उसे क्रेडिट देने वाले हम लोग हैं. वह अपना काम करता है, सच्चे दिल से करता है. बड़ी ईमानदारी से करता है.’

उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ओडिशा अस्पताल आग: चार अफसर निलंबित, बीजेडी ने कहा ‘दिखावा
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल उजागर
श्रीनगर में हाईटेक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
कर्मचारियों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम की तैयारी