मौसम हुआ मेहरबान, रायपुर में बूंदाबांदी से गर्मी से राहत
आज छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं पर मौसम के मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सात मई को चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है देर शाम या रात में बारिश के भी आसार है।
साथ ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि लगातार बढ़ती गर्मी से सोमवार को भी लोग हलाकान रहे और रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
वहीं प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने के कारण सोमवार सुबह रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में राहत भरी रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद से तेज धूप शुरू हो गई और गर्म हवाएं चलने से लोग और हलाकान हो गए। रायपुर का अधिकतम तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 30.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री जयादा रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम या रात में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप