श्मशान घाट की जमीन के विरोध में ग्रामीण, रेलवे लाइन की जद में आई घर
सागर । सागर जिले के ग्राम रगोली में बीना कटनी रेलखंड पर तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। इस तीसरी लाइन में ग्राम रगोली के तीस से चालीस परिवारों के मकान बाधक बन रहे थे, जिन्हें ग्राम पंचायत द्वारा विस्थापित किया गया। लेकिन, इन ग्रामवासियों को श्मशान की भूमि पर विस्थापित किया गया है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में बहुत सारी जमीन खाली पड़ी हुई है, लेकिन हम लोगों को श्मशान घाट की जगह दे दी गई। हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही, इस कारण वे मरघट में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जन प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, अब तक जिला कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
सड़क पर कचरा फेंकने पर अब भारी जुर्माना – ₹1 लाख तक का फ़टका
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता