UP: कथित ब्रेनवॉश मामले में मौलवी गिरफ्तार, ताबीज कनेक्शन की जांच
लखनऊ| जिम में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सदस्य मौलवी खलीलुरर्हमान को देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी भुदेव की गली से गिरफ्तार कर लिया। मौलवी जिम में आने वाली हिंदू लड़कियों, युवतियों का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण कराता था।गिरोह का सरगना इमरान खान पहले से ही पुलिस कस्टडी रिमांड में है। पूछताछ में सरगना ने पुलिस को मौलवी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने माैलवी खलीलुरर्हमान को गिरफ्तार कर किया। एएसपी ऑपरेशन के मुताबिक, माैलवी के खिलाफ वाराणसी के लोहता थाने में धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के से निकाह कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।जिम में धर्मांतरण मामले में पुलिस अब तक सरगना इमरान खान, हेड कांस्टेबल इरशाद खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब, फरीद अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के सरगना को पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा था। जेल जाने के बाद पुलिस ने इमरान की पुलिस कस्टडी रिमांड ली। लखनऊ स्थित फ्लैट की छानबीन के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। माैलवी के बारे में जानकारी हासिल की।एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुर्रहमान जिम में धर्मांतरण मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों से लगातार संपर्क में था। आरोपियों के साथ मिलकर जिम आने वाली हिंदू लड़कियों, युवतियों का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण कराता था। माैलवी ने साल 2023 में वाराणसी में एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था। इस मामले में लोहता थाने में उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज है। आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
उर्दू से स्नातक है मौलवी
एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुरर्हमान ने मदरसा न्यू सोफिया से कक्षा पांच तक की पढ़ाई की थी। इलियट घाट स्थित मदरसा अरबिया से मौलवी की शिक्षा ली। उर्दू से स्नातक की पढ़ाई की है। मौलाना खलीलुरर्हमान पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ता था। पिछले छह वर्ष से चील्ह थाना क्षेत्र के हुसैनी मस्जिद में नमाज पढ़ा रहा था।
भूत-प्रेत दूर करने के नाम पर करता था ब्रेनवाश
मिर्जापुर। एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुरर्हमान जादू-टोना, भूत-प्रेत दूर करने के नाम पर लोगों का ब्रेनवाश करता था। ताबीज आदि देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। खासतौर पर महिलाओं को धर्म के नाम पर प्रभावित कर भ्रमित करता था। लोगों के घर जाकर जादू-टोने के नाम पर प्रभावित करता था।
लड़कियों का एआई से अश्लील वीडियो बनाता था
जिम संचालन और ट्रेनरों पर दो पीड़िताओं ने बुरका पहनाने, कलमा पढ़ाकर धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाया था। इस पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कलमा पढ़ाकर खलीलुरर्हमान ही धर्मांतरण करता था। माैलवी जिम ट्रेनरों द्वारा लाई गई लड़कियों, युवतियों का ब्रेनवाश करता था। जिम ट्रेनर प्रेम जाल में फंसाकर युवतियों, लड़कियों को मौलवी के पास लाते थे। जो उसके बहकावे में नहीं आती थी, उसका एआई से अश्लील वीडियो बनाता था। फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। गिरोह के सदस्यों ने 50 से अधिक लड़कियों, युवतियों के अश्लील वीडियो बनाए थे। 50 में से 30 से अधिक को कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन कराया गया था। इसमें मौलवी खलीलुरर्हमान की अहम भूमिका थी।
बड़े घरों में जाता था मौलवी
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मौलवी खलीलुरर्हमान का बड़े घरों में आना-जाना था। बड़े घर की लड़कियों को बहला कर गलत कार्य करता था। मौलवी और जिम ट्रेनर संगठित होकर यह कार्य करते थे। इसके लिए संगठन बनाया था। हेड कांस्टेबल इरशाद खान ने हिंदू युवती से निकाह किया है। मौलवी खलीलुरर्हमान ने ही यह निकाह कराया था।
पार्टी करने चंडीगढ़ जाता है लकी अली
सरगना इमरान खान का भाई असफाक उर्फ लकी अली खान 10 साल से चंड़ीगढ़ में पार्टी करने जा रहा है। पुलिस की एक टीम वहां भी गई। लकी जिस होटल में था, वहां पहुंची पर वह निकल गया था। पुलिस लकी की तलाश में है।जिम में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के साथ मौलवी लगातार संपर्क में था। भूत-प्रेत व जादू-टोना व ताबीज के जरिये महिलाओं और बच्चों को प्रभावित करता था। हिंदू लड़कियों को वशीभूत कर धर्मातरण कराता था। वाराणसी के लोहता थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। जिम में धर्मांतरण मामले में कितने लोगों का धर्म परिवर्तन और निकाह कराया, उसकी जांच की जा रही है।

राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश