कृति और पुलकित की शादी का अनदेखा वेडिंग वीडियो हुआ वायरल
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बी-टाउन के पावर कपल में गिने जाते हैं। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृति और पुलकित ने पिछले महीने शादी कर ली थी। अब कपल की शादी का अनदेखा वीडियो सामने आया है।पुलकित और कृति ने 15 मार्च को मानेसर में प्राइवेट तरीके से शादी की थी। कृति पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं पुलकित ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। आज कपल की शादी को एक महीना हो गया है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है।
कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलकित संग अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है। क्लिप की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से हुई, जहां अभिनेता ने अपनी लेडी लव के लिए एक लव लेटर पढ़कर सुनाया। एक क्लिप में पुलकित को हर ओर अपनी दुल्हन को खोजते हुए देखा गया। वह 'ओये दुल्हन' कहकर अपनी लेडी लव को बुलाते रहे। पुलकित की आवाज सुन कृति भी उनके पास दौड़ी चली आईं और उन्हें गले लगा लिया।शेयर किए गए वीडियो में मेहंदी, हल्दी, संगीत और चूड़ा सेरेमनी की भी झलकियां हैं। इन खूबसूरत मोमेंट्स में कपल इमोशनल दिखा। चूड़ा सेरेमनी में तो कृति की आंखों में आंसू आ गए। फिर शादी की झलकियां दिखाई गईं। ब्राइडल एंट्री में पुलकित अपनी लेडी लव को एकटक निहारते रहे। यहां तक कि मंडप में अभिनेता फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। कृति उन्हें संभालती दिखीं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त