चाय दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, तीन की मौत
झारखंड के दुमका में सड़क किनारे एक चाय की स्टॉल में घुसे बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में कस्बा मोड़ के पास हादसा हुआ। राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हुए इस सड़क हादसे के बारे में जरमुंडी सब-डिविजन के पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बिहार के भागलपुर से आ रहे ट्रक के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।बेकाबू ट्रक पहले से सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगी चाय की दुकान में जा घुसा और चार लोग इसकी चपेट में आ गए।
एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां ले रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सरायहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराए गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।दुमका के सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि चार लोगों में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे शख्स की मौत सीएचसी में इलाज के दौरान हुई। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों ने दुमका भागलपुर सड़क को जाम कर दिया। हादसे में परिजनों को खोने वाले लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की। दुमका के अलावा राजधानी रांची में भी दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस