रूस के 8 इलाकों में यूक्रेन का ड्रोन अटैक
मॉस्को/कीव । यूक्रेन की स्पेशल फोर्सेज ने शनिवार रात लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन्स से रूस के 8 इलाकों पर हमला किया। हमले में रूस के 3 पावर सब-स्टेशन्स और एक फ्यूल डिपो में आग लग गई। बेलगोरोद शहर के गवर्नर ने बताया कि हमले में 2 आम नागरिकों की मौत भी हुई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी इस अटैक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि रूस के डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के करीब 50 ड्रोन्स को मार गिराया है।
रूस भी यूक्रेन में इस तरह के हमले कर एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाता है। यूक्रेन में ठंग की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। यहां न्यूनतम तापनाम माइनस में दर्ज किया जा रहा है। रूसी सेना इसी का फायदा उठाकर यूक्रेन पर हमला कर रही है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे यूक्रेन ने अपने कई ड्रोन्स रूस के 8 इलाकों में भेजे। हमले का टारगेट रूस का एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर था जो मिलिट्री से जुड़ी इंडस्ट्रीज को ऊर्जा देता है। रिपोट्र्स के मुताबिक हमला यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस, डिफेंस इंटेलिजेंस और स्पेशल फोर्सेस का एक जॉइंट ऑपरेशन था। यूक्रेन के हमले के बाद कई इलाके में पावर और पानी सप्लाई ठप हो गई है।
हाल ही के महीनों में यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरियों, टर्मिनलों के साथ-साथ एनर्जी इंफ्रा पर हमले बढ़ाए हैं। यूक्रेन रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए इस तरह के हमले कर रहा है। यह हमले लंबी दूरी और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली ड्रोन्स की मदद से किए जा रहे हैं। इससे पहले मार्च में भी यूक्रेन ने रूस की 3 रिफाइनरीज को निशाना बनाया था।

आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर