बाघ ने किया मवेशी का शिकार-तालाब से निकला मगरमच्छ
कोरबा, कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के जंगल की सीमा से लगे पड़ोसी जिले के मरवाही वनमंडल के जंगल से आकर ग्राम पसान और चैतमा के जंगल के बीच विचरण कर रहे बाघ के देखे जाए से स्थानीय लोगो में दहशत व्याप्त है।
कटघोरा वनमंडल द्वारा ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा हैं की विगत रात्रि पहर में इस बाघ ने जंगल के भीतर किसी क्षेत्र में एक मवेशी का शिकार किया जिसकी तस्वीर वन विभाग के कैमरे में कैद हुई है। इस बाघ की चहलकदमी मरवाही, पसान, पाली, चैतमा वन परिक्षेत्र के बीच बस्ती और रतखंडी ग्राम के आसपास रही हैं। बताया जा रहा हैं की रात्रि में इसने एक मवेशी का शिकार भी किया है।
मरवाही वन परिक्षेत्र से कटघोरा वनमंडल के बीच लगातार चहलकदमी कर रहा है और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी अपुष्ट तौर पर सामने आया है।
दूसरी तरफ शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे ग्राम शिवपुर में तालाब से निकलकर सड़क के किनारे आ गए मगरमच्छ को ग्रामवासियों के द्वारा पकड़ा गया। उक्त मगरमच्छ को बांधकर रखा गया ताकि भागने न पाए। इस मगरमच्छ को सुबह 10 बजे वन विभाग की टीम को सौंपा गया। उसे वन कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू कर खारंग जलाशय खूंटाघाट रतनपुर में सुरक्षित छोड़ा गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में संगठन महामंत्री की कवायद जोरों पर