सोफी के एयरपोर्ट लुक ने दीवाना बनाया फैंस को
हाल ही में एक्ट्रेस सोफी चौधरी का एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। सोफी ने व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ डार्क क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस और स्टाइलिश बैग के साथ पूरा किया। उनकी उंगली में बेहद खूबसूरत रिंग नजर आई। बता दें कि सोफी का जन्म इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुआ था। उन्होंने भरतनाट्यम और भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखा हुआ है। लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक और ड्रामेटिक्स से उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। सोफी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई की। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया। उन्होंने श्वेता शेट्टी और अलीशा चिनॉय के लिए बतौर बैकअप सिंगर आवाज दी। उनका पहला ग्रुप सॉन्ग ये दिल सुन रहा है था। बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन सिंगिंग और अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सोफी चौधरी अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह फैशन आइकॉन भी मानी जाती हैं।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या