साल के अंत तक शुरू होगा शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट
चंडीगढ़ । रावी नदी पर शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 206 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराएगा। वहीं, इसका बैराज पाकिस्तान को जा रहा 1150 क्यूसेक पानी पंजाब और जम्मू-कश्मीर को देगा। गत बुधवार रात से प्रोजेक्ट की झील में जल भंडारण का काम शुरू कर दिया गया है।हालांकि, इसे निर्धारित लेवल तक भरने में करीब 90 दिन लगेंगे। पठानकोट जिले में रणजीत सागर बांध से नीचे स्थापित हो रही इस परियोजना से उपलब्ध होने वाला पानी पंजाब में 5000 हेक्टेयर और जम्मू-कश्मीर में 32000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई में सहायक होगा।पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने के लिए बांध निर्माण का काम पूरा हो चुका है, जिसमें जल भंडारण की क्षमता 4.23 ट्रिलियन घन मीटर फुट है। वहीं, बिजली निर्माण के लिए पावर हाउस तैयार किए जा रहे हैं। रणजीत सागर बांध से छोड़े गए पानी का उपयोग इस परियोजना के लिए बिजली पैदा करने के लिए किया जाना है। पिछले साल केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने इस परियोजना की समीक्षा करते हुए इसके पूरा होने का समय जुलाई 2022 तय किया था।अब पंजाब और जम्मू-कश्मीर से मुख्य सचिव इस परियोजना की प्रगति पर निगरानी रखे हुए हैं। पंजाब के मुख्य सचिव ने परियोजना के कामकाज पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस साल के अंत तक परियोजना में बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे पहले कोविड के समय इस परियोजना का काम लंबे समय तक रुका रहा था।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की