SC तैयार हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए
रांची। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है। हेमंत सोरेन ने 56 दिनों बाद भी हाई कोर्ट द्वारा आदेश नहीं सुनने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है।
हाई कोर्ट ने अभी तक नहीं सुनाया फैसला
बता दें कि हेमंत सोरेन की ओर से ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने 28 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन इस मामले में अभी तक फैसला नहीं सुनाया है। इसी मामले को लेकर हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
31 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे पूर्व सीएम
रांची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपित पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कि हाई कोर्ट फैसला सुनाने में देरी कर रहा है।
पूर्व सीएम को 31 जनवरी की रात ईडी ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके 75 दिनों बाद 16 अप्रैल को पूर्व सीएम ने जमानत याचिका दायर की थी। फिलहाल वह रांची के होटवार जेल में बंद हैं।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान