रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने ट्रंप का समर्थन किया, कमला हैरिस पर बयान दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल स्वतंत्र उम्मीदवार राबर्ट एफ कैनेडी ने शुक्रवार को कहा कि वह रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में अपनी दावेदारी छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे चुनाव मैदान में बने रहकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की मदद नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा कि उनके समर्थक अधिकांश राज्यों में उनका समर्थन करना जारी रख सकते हैं, जहां उनके परिणाम को प्रभावित करने की संभावना नहीं है।
कैनेडी ने इस सप्ताह के अंत में कम से कम दो राज्यों, एरिजोना और पेंसिल्वेनिया में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कदम उठाए। कैनेडी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया है।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल
IRIS लावन को भारत में एंट्री क्यों मिली? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
सिरसा के ऐलनाबाद में खेतों में गिरे लाहौर कॉलेज फंक्शन के गुब्बारे, पुलिस जांच में जुटी
विवादों में घिरे Badshah, विदेश जाने से रोकने के लिए LOC प्रक्रिया शुरू
धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग