बुंदेलखंड की अयोध्या और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल ओरछा में राम जन्मोत्सव
निवाड़ी । निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व का आज खास आयोजन किया जाएगा। श्रीराम नवमी पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए राम नगरी में तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। विदित हो कि बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रूप में पूजते हैं। ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर खास आयोजन किए जाते हैं। श्रीरामराजा मंदिर ओरछा में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पारंपरिक रूप से यहां पर तीन दिवसीय आयोजन किया जाता है। आज 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12 बजे जहां विधि-विधान से भगवान के जन्मोत्सव की रस्म अदा की जाएगी तो इसी दिन नगर मै शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की खास बात यह होती है कि यहां पर मां कौशल्या की जगह रानी कुंवरगणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं, 18 अप्रैल की सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी तो 19 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीं, श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान के जन्मोत्सव पर लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा, जिसके लिए देसी घी के 51 हजार लड्डू बनवाए गये हैं। प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। बताया गया है कि श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोषाक धारण करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें मशहूर कलाकार स्वेता गुंजन जोशी व दीपचंद आठिया साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान