रक्षा बंधन स्पेशल: बिहार में महिलाओं के लिए बस सफर फ्री
बिहार : रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बिहार सरकार ने खास तोहफा दिया है। दरअसल 9 अगस्त को रक्षा बंधन है और उस दिन पूरे बिहार में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बंधने के लिए घर से बाहर निकलेंगी। इसको देखते हुए बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए दो दिनों के लिए बस का किराया फ्री कर दिया है। रक्षा बंधन के दिन महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा उन्हें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने-आने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह निर्णय भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान देने और महिलाओं को त्योहार के दिन विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह सुविधा सभी श्रेणियों की बसों साधारण, डीलक्स और वोल्वो में लागू रहेगी। इसके अलावा राजधानी पटना में संचालित पिंक बस सेवा में भी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह बसें मुख्यतः सगुना मोड़ से गांधी मैदान और गांधी मैदान से एम्स तक संचालित होती हैं।
त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए बीएसआरटीसी ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला भी किया है, जिससे महिलाओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिलाओं की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और इस योजना को कड़ाई से लागू करें। परिवहन निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस पहल का पूरा लाभ उठाएं और रक्षाबंधन को सुरक्षित, सहज और यादगार बनाएं। बसों में सफर करने के लिए महिलाओं और छात्राओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा 9 अगस्त (शनिवार) सुबह 6 बजे से 10 अगस्त (रविवार) देर शाम तक लागू रहेगी।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह