रामगढ़ में निकली राहुल गांधी की न्याय यात्रा..
झारखंड के रामगढ़ में सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकली। शहर के बाजार टांड़ स्थित सिधो कान्हो स्टेडियम में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़, गोला रोड, गांधी चौक, मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए।
राहुल गांधी ने बच्चों के साथ की बातें
इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक के समीप स्कूली बच्चे काफी देर से गुलाब फूल लिए उनका इंतजार कर रहे थे। राहुल ने भी बच्चों को निराश नहीं किया। अपनी जीप में बैठाकर उनके साथ काफी बातें की। बच्चे भी राहुल गांधी के साथ काफी उत्साहित दिख रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को झारखंड के धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम में कईसभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने जहां भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया, वहीं आदिवासियों और गरीबों के उत्थान को लेकर भी लोगों से वादे किए।
कांग्रेस ही दिला सकती है आदिवासियों को हक: राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल कांग्रेस कर सकती है। केंद्र सरकार पब्लिक सेक्टर निजी हाथों में सौंप रही है। दलितों व आदिवासियों के अधिकारों को छीन रही है। बोकारो स्टील फैक्ट्री प्लांट को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने को केंद्र सरकार यह कर रही है।
कोयला मजदूरों से मिले
बोकारो में यात्रा के दौरान गोधर में राहुल ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पेसा और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।
आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा