छह मई से चलेगी पुरी-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 08481/08482 पुरी–आनंदविहार–पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) का परिचालन होगा। 08481 पुरी–आनंदविहार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) 6 मई से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को पुरी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन के प्रस्थान और आगमन का समय
इस ट्रेन का पुरी प्रस्थान (सोमवार) 23:45 बजे, मुरी आगमन (मंगलवार) 09:55 बजे प्रस्थान 09:57 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन (मंगलवार) 11:40 बजे , प्रस्थान 11:45 बजे एवं आनंदविहार आगमन बुधवार 09:50 बजे होगा।
बोकारो में भी पांच मिनट का है ठहराव
ट्रेन 08482 आनंदविहार – पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया – मुरी) एक मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को आनंदविहार से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का आनंदविहार प्रस्थान (बुधवार) 11:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन (गुरुवार) 08:45 बजे प्रस्थान 08:50 बजे, मुरी आगमन (गुरुवार) 10:15 बजे प्रस्थान 10:17 बजे एवं पुरी आगमन (गुरुवार) 21:30 बजे होगा।
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच होंगे।

Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा