'सफाई वाला' की वरीयता का रखा जाए ख्याल
जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला की वरीयता का ख्याल रखा जाए और उन्हें संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना (एमएसीपीएस) का लाभ देते हुए टाइम बांड प्रमोशन की सुविधा दें। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, चक्रधरपुर मंडल ने इस मामले में जोन के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को एक पत्र देकर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला के 280 पद रिक्त
चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला के 280 पद एक अप्रैल से समाप्त हो चुके हैं। इनमें से 72 पद रिक्त हैं जबकि 208 पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को दूसरे विभागों (सेफ्टी, ऑपरेशन, कामर्शियल व मेडिकल) विभाग में समायोजित करने की योजना चल रही है।
ऐसे में सफाई वाला कर्मचारियों ने किस तारीख में रेलवे ज्वाॅइन किया है उसी आधार पर वे जिस विभाग में समायोजित हो, उन्हें उसी तारीख से वरीयता का लाभ दिया जाए। साथ ही एमससीपीएस के तहत टाइम बांड प्रमोशन का लाभ देने का भी आग्रह किया है।
मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा समायोजन
सफाई वाला कर्मचारियों का पिछले दिनों मेडिकल टेस्ट हुआ है। इसमें वैसे कर्मचारी जिनका स्वास्थ्य बेहतर है उन्हें सेफ्टी व इंजीनियरिंग विभाग में ग्रुप डी पदों पर समायोजित किया जाएगा। जो कर्मचारी स्नातक कर चुके हैं उन्हें परीक्षा के आधार पर काॅमर्शियल विभाग में और जो अशिक्षित या आठवीं पास हैं और उनका सेवाकाल अवधि भी कम हैं। उन्हें मेडिकल विभाग में समायोजित करने की मांग मेंस कांग्रेस ने की है। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा का कहना है कि वे इस मामले में जल्द ही महाप्रबंधक से मिलकर सफाई वाला कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराएंगे।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज