हरियाणा में चावल में मिलाया ज़हर, 10 बेजुबान कुत्तों की एकसाथ मौत
पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र के तमसाबाद गांव में कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के सरपंच की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही, पशु चिकित्सकों ने मृत कुत्तों के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया है।
तमसाबाद गांव के ग्रामीण श्रवण और पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति, रविंद्र ने कथित तौर पर चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को खिला दिया। इसके परिणामस्वरूप मंगलवार को एक के बाद एक 10 कुत्तों की मौत हो गई। कुत्तों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृत कुत्तों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव