PM मोदी ने यजमान बनकर रामलला की पूजा की
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ पूरी हुई। 84 सेंकेंड के मुहूर्त में भगवान का स्थापना की गई। गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा RSS प्रमुख मोहन भागवत, UP की गवर्नर आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य यजमान 12 बजे मंदिर परिसर में धोती और कुर्ता पहनकर पहुंचे। उनके हाथ में एक थाल थी, जिसमें श्रीरामलला का चांदी का छत्र था। संकल्प के साथ प्राण प्रतिष्ठा की विधि अपने तय समय 12 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुई, जो 12 बजकर 55 मिनट तक चलेगी। PM ने रामलला समेत चारों भाइयों का पूजन किया। वे रामलला की नई मूर्ति का पूजन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री इसके बाद 1 बजे वे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों से मिलेंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन के अनुष्ठान के दौरान उपवास, जप और गो-पूजन किया। वे 11 दिन तक फर्श पर सोए और सिर्फ नारियल पानी पीकर, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए।

रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Haryana में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में बड़ा फैसला
सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी
Panipat Refinery में मजदूरों का प्रदर्शन, हालात हुए तनावपूर्ण
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
झारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित