चांद पर जापान की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। जापान अब चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष फुमियो किशिदा और जापानी अंतरिक्ष एजेंसी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा प्रधानमंत्री किशिदा और जेएएक्सए के हर सदस्य को चंद्रमा पर जापान की पहली ‘साफ्ट लैंडिंग’ की बधाई। भारत इसरो और जेएएक्सए के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग का इच्छुक है।
जापान को बधाई देते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के जापानी अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरा। जापानी अधिकारियों ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्धारित करने की अब भी कोशिश की जा रही है कि अंतरिक्ष यान ने सटीक लैंडिंग की है या नहीं। इसके साथ ही उनका कहना था कि मानव रहित अंतरिक्ष यान की लैंडिंग के संबंध में स्पष्ट विश्लेषण में कुछ और समय लग सकता है। गौरतलब है कि भारत पिछले साल ही चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना है। अब जापान का चंद्रयान स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून चांद की सतह पर उतरा है। चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन चांद पर कदम रख चुके हैं। बहरहाल जापान का मकसद इस चंद्रयान के माध्यम से चांद के शिओली क्रेटर की जांच करना और चांद का निर्माण कैसे हुआ यह पता लगाना है। यहां यह भी बतलाते चलें कि जापान ने यह यान चांद के लिए चार महीने पहले यानी 7 सितंबर को रवाना किया था, जो शनिवार को वहां पहुंचा है।

रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Haryana में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में बड़ा फैसला
सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी
Panipat Refinery में मजदूरों का प्रदर्शन, हालात हुए तनावपूर्ण
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
झारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित