पटना : अगले चार दिन तक कोल्ड वेव अलर्ट जारी
पटना समेत कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति है। आने वाले चार दिनों तक बिहार में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। ठंड और घने कोहरे का असर रेल सेवा से लेकर विमान सेवा सहित परिवहन के सभी सेवाओं को यह पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। 12 जनवरी से कमोबेश शुरू हुए कड़ाके की ठंड लगातार बिहार के लगभग सभी जिलों में जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की उम्मीद जताई है।
28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट
पटना, गया, दरभंगा, शेखपुरा, जमुई, समस्तीपुर, नवादा, बक्सर और सीवन में अत्यधिक ठंड की स्थिति के कारण रेड जोन में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में बर्फीली पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह पिछले 12 जनवरी से जारी है। इसलिए इतनी ठंड पड़ रही है। यह स्थिति 29 जनवरी तक बनी रहेगी। 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से है।

मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CRPF की वर्दी में शराब तस्करी का भंडाफोड़
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे