पाकिस्तान और IMF: अर्थव्यवस्था बढ़ाने की चर्चा
आईएमएफ का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस दौरान बेहतर शासन और मजबूत आर्थिक वृद्धि की आधारशिला रखने पर चर्चा की जाएगी।
पिछले महीने पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (IMF) के साथ तीन अरब डॉलर का सहायता कार्यक्रम पूरा किया और कर्ज न चुका पाने (डिफॉल्ट) वाली श्रेणी से बाहर आ गया। इस्लामाबाद के राहत पैकेज के लिए अनुरोध करने के बाद वॉशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता का एक दल बातचीत करने शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचा।
चर्चा के लिए अगले सप्ताह अधिकारियों से मुलाकात करेगा IMF
पाकिस्तान में आईएमएफ के स्थानीय प्रतिनिधि एस्तेर पेरेज रुइज ने कहा, 'आईएमएफ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख नाथन पोर्टर के नेतृत्व में एक दल अगले चरण की चर्चा के लिए अगले सप्ताह अधिकारियों से मुलाकात करेगा।'
आर्थिक स्थिरता के लिए निजीकरण आवश्यक- वित्त मंत्री
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने रविवार को कहा कि देश में आर्थिक स्थिरता हासिल करने के लिए निजीकरण आवश्यक है। बजट पूर्व कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए औरंगजेब ने कहा कि यदि आप आर्थिक स्थिरता चाहते हैं तो आपको निजीकरण की तरफ कदम बढ़ाना होगा।

हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’