एनआईए ने माओवादी रामदयाल की हैंडराइटिंग का लिया सैंपल
रांची।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भाकपा माओवादियों के सैक कमांडर रहे रामदयाल महतो उर्फ बच्चन की हैंडराइटिंग का सैंपल लिया है। एनआईए की टीम ने केस नंबर 3/23 में आरोपी रामदयाल के हैंडराइटिंग मिलान के लिए कोर्ट से अनुमति ली थी। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, दो दिन हजारीबाग ओपन जेल जाकर एनआईए अधिकारियों ने हैंडराइटिंग का सैंपल लिया। चाईबासा पुलिस ने साल 2022 में गिरफ्तार तीन माओवादियों के पास से एक पत्र बरामद किया था। गुमला से सारंडा जा रहे माओवादियों के पास से बरामद पत्र को रामदयाल के द्वारा लिखे जाने की सूचना थी। तब रामदयाल पर 25 लाख का इनाम था। बाद में उसने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर लिया था। संबंधित पत्र में भाकपा माओवादियों की भावी योजनाओं, देश विरोधी साजिश, सुरक्षाबलों पर हमले से लेकर कैडर
जोड़ने की रणनीतियों का जिक्र था। इस पत्र को भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य तक पहुंचाया जाना था, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने तीन संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया था। चाईबासा पुलिस के द्वारा अनुसंधानरत इस केस को बाद में गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने टेकओवर किया था। एनआईए के डीएसपी अभय कुमार सिंह इस केस की जांच कर रहे हैं। पत्र की हैंडराइटिंग के मिलान होने के बाद एनआईए इस केस में चार्जशीट दायर करेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव