सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी
अमरावती सांसद नवनीत राणा को वाट्सएप पर आडियो संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि सांसद राणा को गत तीन मार्च को धमकी भरा आडियो संदेश भेजा गया है। आरोपित ने संदेश में सांसद राणा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। पुलिस ने बताया कि सांसद राणा को 3 मार्च को उनके फोन नंबर पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद उनके निजी सहायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने राणा के पीए की शिकायत पर छेड़छाड़, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना