हर साल देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 6 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस पर्व में मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।

इस दिन, भक्त नई पोशाक पहनते हैं और भगवान की विधिवत पूजा करते हैं। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को भी खूब सजाते हैं। जन्माष्टमी के दौरान कई जगहों पर दही हांडी का समारोह भी होता है। एक मिट्टी के बर्तन में मक्खन, दही और अन्य दूध आधारित खाद्य पदार्थों को डाला जाता है और इस बर्तन को जमीन से काफी ऊंचाई से लटकाया जाता है। फिर लोग उस बर्तन तक पहुंचने की कोशिश करते हैं और उस मिट्टी के घड़ा को फोड़ते हैं। दही हांडी उत्सव के दौरान लोगों की भीड़ देखते बनती है। मान्यता है कि दही हांडी उत्सव भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ा है। अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन खास जगहों का दर्शन कर सकते हैं।

बांके बिहारी मंदिर

यह मंदिर वृंदावन में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के सबसे मंदिरों में से एक है। जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल जन्माष्टमी के दिन यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ होती है। आप यहां जन्माष्टमी के खास मौके पर दही हांडी उत्सव देखने जा सकते हैं।

श्री कृष्ण मंदिर

श्री कृष्ण मंदिर कर्नाटक के उडुपी में मौजूद है। यह मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर 13 वीं शताब्दी का है। इस मंदिर सबसे खास बात यह है कि यहां श्री कृष्ण की पूजा नौ छिद्र वाली खिड़की से की जाती है। मान्यता है कि यह नौ छिद्र वाला खिड़की ग्रहों से जुड़ा है। जन्माष्टमी के दौरान यहां दही हांडी का भव्य आयोजन किया जाता है।

गुरुवायूर मंदिर

यह मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है। यह स्थान भगवान कृष्ण की वजह से बहुत खास माना जाता है। यह दक्षिण भारत के मशहूर तीर्थ स्थलों में से एक है। आप यहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घूमने जा सकते हैं।

घाटकोपर

मुंबई के घाटकोपर में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में बॉलीवुड मशहूर हस्तियां भी शामिल होती हैं।