महाराष्ट्र : पोर्श कार दुर्घटना मामले में नाबालिग की मां गिरफ्तार
पुणे पोर्श कार हादसे में नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में किशोर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस बात की पुष्टि हो गई है कि किशोर के ब्लड सैंपल उसकी मां के सैंपल से बदल दिए गए थे।शहर के पुलिस प्रमुख ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि दुर्घटना की जांच से पता चला है कि किशोर के रक्त के नमूनों को उसकी मां के रक्त के नमूनों से बदल दिया गया था। वहीं अब मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की मां को महाराष्ट्र के पुणे में क्राइम ब्रांच यूनिट ऑफिस लाया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत को बताया था कि किशोर के रक्त के नमूनों का एक महिला के रक्त के साथ आदान-प्रदान किया गया था।बता दें कि 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में ये घटना घटी थी। पोर्श कार ने तब बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इस हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग कथित तौर पर नशे में धुत था।इस मामले में नाबालिग की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस हादसे में आरोपी के दादा और पिता को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग