स्व-गणना में मधुबनी का बिहार में द्वितीय स्थान
मधुबनी। भारत की जनगणना-2027 के तहत मधुबनी जिला में चल रहे स्व-गणना अभियान में मधुबनी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि जिले के नागरिकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्व-गणना में वैशाली जिला प्रथम स्थान पर है। जबकि मधुबनी जिला 3,40,804 प्रविष्टियों के साथ द्वितीय स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि मधुबनी प्रथम स्थान से बहुत कम अंतर से पीछे है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में जनभागीदारी अत्यंत उत्साहजनक रही है।
* 1 मई 2026 तक स्व-गणना का अवसर
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिलेवासियों से अपील की है कि जो नागरिक अभी तक स्व-गणना में शामिल नहीं हो सके हैं, वे 1 मई तक इस अवसर का लाभ उठाएं। नागरिक घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 33 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
* जनभागीदारी से ही सशक्त होगी जनगणना
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी के आधार पर ही सरकार द्वारा बेहतर योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन संभव हो पाता है।
* अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शेष बचे नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें एवं अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और तेज किया जा रहा है।
* आपकी भागीदारी ही आपकी ताकत
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी नागरिकों से पुनः अपील की गयी है कि वे स्व-गणना में भाग लेकर अपने जिले को प्रथम स्थान दिलाने में योगदान दें। आपकी भागीदारी ही सटीक जनगणना और बेहतर योजनाओं की असली ताकत है।

'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं