नातिन नव्या को रेड फ्लैग के बारे में जया ने दी यह सलाह
नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिना एक भी फिल्म किए सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे जो भी करती हैं, दर्शकों को वह पसंद आता है। इन दिनों नव्या फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' सीजन 2 को लोग काफी सराह रहे हैं। नव्या अपने शो के नए सीजन में अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ प्यार और शादी जैसे मुद्दों पर काफी खुलकर बातें करती नजर आ रही हैं। 'व्हाट द हेल नव्या' के सीजन 2 का दूसरा एपिसोड भी रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में जया बच्चन अपनी नातिन को प्यार और रिलेशनशिप पर सलाह देती दिखाई दे रही हैं।नव्या अपने पॉडकास्ट के बेहद बिंदास अंदाज में नजर आती हैं। अपने सीजन के नए एपिसोड में उन्होंने अपनी नानी जया बच्चन से पूछा कि आपके लिए आज के युग में प्यार में 'रेड फ्लैग' का क्या अर्थ है। इस सवाल के जवाब में जया बच्चन बोलीं, 'मेरे लिए प्यार का अर्थ है अपने साथी को सम्मान देना। आपने कभी देखा है कि मैंने आपके नानू को 'तुम' कह कर पुकारा हो। अगर आपका साथी आपको इज्जत नहीं दे रहा तो मेरे हिसाब से वह 'रेड फ्लैग' है।'

The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
‘कांग्रेस के माथे पर OBC जनगणना रोकने का कलंक’—मोहन यादव का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे