इसरो लांच करेगा मौसम की सैटेलाइट
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 17 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी का उपयोग करते हुए मौसम विज्ञान एवं आपदा से संबंधित चेतावनी देने वाले उपग्रह इनसैट-3डीएस का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है। इसरो ने गुरुवार को कहा कि जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन श्रीहरिकोटा के शार-रेंज से 17 फरवरी को 17.30 बजे उड़ान भरेगा। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जीएसएलवी-एफ14/इन्सैट-3डीएस मिशन 17 फरवरी को शाम 5:30 बजे एसडीएससी-शार, श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के लिए निर्धारित है। इसरो ने कहा कि अपनी 16वीं उड़ान में जीएसएलवी मौसम विज्ञान एवं आपदा से संबंधित चेतावनी देने वाले उपग्रह इनसैट-3डी को तैनात करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह मिशन पूर्ण रूप से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है।

MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में