हाई कोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक
Rahul Gandhi : झारखंड हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिली है। जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। इस मामले में अदालत ने सूचक से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 13 जून को होगी।
कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट
बता दें कि अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। इस मामले में निचली अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसको राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
क्या है पूरा मामला
यह मामला साल 2018 का है। उस दौरान नई दिल्ली में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में कोई भी हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
उस वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह थे। राहुल की इस बयानबाजी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार ने चाईबासा के सीजीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया था।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान