वैशाली में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
वैशाली। बिहार पुलिस ने वैशाली जिले में फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना वैशाली की टीम ने भगवानपुर रत्ती चौक स्थित एक डिजिटल स्टूडियो एवं सीएससी सेंटर पर छापेमारी कर संचालक राजीव रंजन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सीसीएसयू पटना से साइबर थाना वैशाली को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी अवैध वेबसाइटों के जरिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने भगवानपुर रत्ती चौक स्थित “रंजीत डिजिटल स्टूडियो एवं सीएससी सेंटर” में छापा मारा, जहां संचालक लैपटॉप पर फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अगस्त 2024 से यह अवैध कारोबार चला रहा था और प्रत्येक दस्तावेज के बदले 200 से 500 रूपये तक वसूलता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, स्कैनर, फिंगरप्रिंट डिवाइस सहित भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना