छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व जज बने नए लोकायुक्त
रायपुर। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इंदर सिंह उबोवेजा छत्तीसगढ़ के नए लोकायुक्त बनाए गए हैं। मंगलवार को रायपुर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल रमन डेका ने इंदर सिंह को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के मुख्य लोकायुक्त के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई ने पूरी की।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। सभी ने इंदर सिंह को बधाई दी। लोक आयोग भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और सुनवाई करने की संवैधानिक संस्था है।

अक्षय कुमार-परेश रावल विवाद पर Rajpal Yadav ने तोड़ी चुप्पी
सीएम ने कहा- ना वोट चोरी होती है, ना EVM में कोई गड़बड़ी
सदन में अवैध प्लॉटिंग पर घिरे मंत्री Tankram Verma
बंगाल में TMC की लगातार सत्ता, बीजेपी चुनावी मैदान में बदलाव की तैयारी
Himachal Pradesh में बर्फबारी के बीच 48 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पद से दिया इस्तीफा
चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?