IND-PAK मैच के बाद बिहार में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे. वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. रविवार रात 10 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
आरोपी हिरासत में, पुरानी रंजिश की आशंक
हत्या का आरोप टीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र संजीव झा पर लगा है. जिसे पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि 2017 में संजीव, अरुण मंडल पर फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है. उसी साल प्रभु नारायण ने भी उसकी पिटाई की थी, जिससे दोनों के बीच रंजिश थी. हत्या की वजह कॉलेज के बगीचे से जुड़े 12 लाख रुपये के बकाया विवाद को भी माना जा रहा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद चली गोली
मृतक के भाई सत्यम के अनुसार, “भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद हम दोनों क्वार्टर में बात कर रहे थे. तभी संजीव वहां पहुंचा और अचानक पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली मार दी. हमने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.”
पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद तीन थानों की पुलिस और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने संजीव झा के पिता और मृतक के भाई सत्यम से पूछताछ की है. डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत