पहले गर्मी की मार, अब पानी को लेकर हाहाकार....
गिद्धौर (चतरा)। आसमान से मानो आग बरस रहा हो। गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को गिद्धौर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक तरफ गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है तो दूसरी तरफ प्रखंड के विभिन्न गांव में पेयजल को लेकर हाहाकार मची हुई है।
अधिकतर सोलर आधारित जल मीनार बेकार साबित हो रहे हैं। कई जल मीनार महीनों से मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा हुआ है तो कई जल मीनार पानी देना बंद कर दिया है। वैसे में ग्रामीणों को पेयजल को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे- ग्रामीण
ग्रामीणों की माने तो द्वारी, बारियातु, मंझगांवा सहित अन्य पंचायत में करोड़ों की लागत से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा दर्जनों सोलर आधारित जल मीनार का निर्माण कराया गया है, परंतु घर-घर नल जल आपूर्ति तो दूर ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
बताया गया कि जल मीनार लगाने में संवेदकों द्वारा काफी अनियमितता बरती गई है। शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। इधर, गर्मी के कारण प्याज की फसल काफी प्रभावित हुआ है। पानी के अभाव में प्याज की फसल बर्बाद हो रहे हैं। वैसे में किसानों को दोहरी मार झेलना पड़ रहा है।

बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’