बिलासपुर में प्रचंड गर्मी, रात में सता रही उमस
बिलासपुर।न्यायधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। धूप चिलचिलाने लगी है। घर की छत और दीवार तप रही है। धरती पर नंगे पांव चलना अब मुश्किल हो गया है। चमड़ी जला देने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में पेड़ों की छांव भा रही है। रात में उमस ने हलकान कर दिया है। तभी तो बाजार में कूलर व एसी की बंपर बिक्री हो रही है।गर्मी का आलम यह है कि बुध को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसकी तुलना में गुरुवार को गर्मी का अहसास अधिक हुआ।मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मौसमी तंत्र के कमजोर हो जाने के कारण प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौआने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। गर्मी बढ़ने के साथ अब शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी शुरू हो जाएगी। इसका असर अभी से दिखने लगा है।देवरीखुर्द, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं अगर कुछ तालाबों की बात की जाए तो पिछले साल से तालाब में अभी ठीक ठाक पानी है। हालांकि अब तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से पानी कम होना शुरू हो जाएगा।

बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त