निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड समीर जोशी के ठिकानों पर ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी समीर जोशी की कंपनी के महाराष्ट्र और गोवा स्थित ठिकानों पर छापा मारा है। समीर जोशी की कंपनी का नाम श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग है। बता दें, समीर जोशी पर पांच हजार से अधिक निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है।ईडी ने श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी की महाराष्ट्र और गोवा स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। नागपुर, अकोला, मडगांव और अमरावती से कंपनी की चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कुल कीमत 38.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए, 2022) के तहत की है।ईडी ने बताया कि इन चल और अचल संपत्तियों पर समीर जोशी, उनकी कंपनियों और उनके सहयोगियों ने कब्जा किया हुआ था। बता दें कि समीर जोशी पर निवेशकों से 200 करोड़ से अधिक रुपये ठगने का आरोप है। बताया गया है कि समीर जोशी ने पांच हजार से अधिक निवेशकों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर 200 करोड़ से ज्यादा रुपये ठगे।

कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग