झारखंड में ईडी की छापेमारी लगातार चल रही है
रांची। झारखंड में ईडी की तीसरे दिन भी छापेमारी जारी है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में ईडी की छापेमारी चल रही है। जहां ईडी की तलाशी चल रही, वहां मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल का कार्यालय है। ईडी की छापेमारी के दौरान संजीव लाल भी साथ मे मौजूद हैं।
ईडी के अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग के सभी टेंडर से संबंधित दस्तावेज खंगाल रहे हैं। संजीव लाल के माध्यम से होने वाले सभी कार्यों, निपटाए गए फाइलों की छानबीन चल रही है। ग्रामीण विकास विभाग के सभी कर्मियों को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सभी कार्यालय में मौजूद हैं।
कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ जवान मौजूद
वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ जवान मौजूद हैं। इस दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। फिलहाल, ग्रामीण विकास विभाग अभी पूरी तरह से ईडी के कब्जे में है और तलाशी चल रही है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह