MP के सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता
सिंगरौली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले के आसपास शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र बताया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर कंपन महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार शनिवार दोपहर सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई।
जानकारी के मुताबिक झटका दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी वी.एस. यादव ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र में दर्ज हुआ है। हालांकि झटके से किसी तरह की क्षति या जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है। जैसे ही लोगों झटके महसूस किए हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग सर्तकता बरते हुए घरों बाहर आ गए। झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान