अमेरिकन रैपर के साथ नया गाना लेकर आ रहे है दोसांझ
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जल्द ही अमेरिकन रैपर एनएलई चोप्पा के साथ अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं। उन्होंने फैन्स का हौसला बढ़ाते हुए इस गाने की एक झलक शेयर की है। सिंगर-एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर जारी किया है। दिलजीत दोसांझ और एनएलई चोप्पा का गाना मुहम्मद अली 26 जुलाई को रिलीज होगा। इससे पहले इस गाने के टीजर ने फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कल दिलजीत दोसांझ ने इस गाने का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, सरप्राइज। इस गाने में दिलजीत ने अमेरिकन रैपर एनएलई चोप्पा के साथ काम किया है। इस गाने के अलावा दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 समेत कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है और इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा की है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ देश के साथ-साथ विदेश में भी अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। विदेशों में भी उनके संगीत समारोहों का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
सड़क पर कचरा फेंकने पर अब भारी जुर्माना – ₹1 लाख तक का फ़टका
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता